फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजधार हथियारों के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे चार लोगों को पुलिस ने तेजधार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरएस पुरा को ऐसी सूचना मिली थी की कुछ लोग किसी पर जानलेवा हमला करने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीपीओ शब्बीर खान और एसपी हेडक्वार्टर रमनीश गुप्ता के नेतृत्व में मीरां साहिब थाना प्रभारी सुल्तान मिर्जा और इंचार्ज एसएचओ एसआई रंजीत सिंह के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छाप मार कार्रवाई की गई। इनकी पहचान पंकज कश्यप उर्फ पिंकू पुत्र विजय कुमार, धीरज कुमार पुत्र महिंदर पाल, अभिमन्यु शर्मा उर्फ मन्नू पुत्र रामपाल, सभी निवासी आरएसपुरा और राजिंदर सिंह उर्फ राशू पुत्र राशपाल सिंह निवासी सांबा के रूप में हुई। इनके कब्जे से जेके 21 एफ- 7907 वाला एक वाहन भी जब्त किया गया। आरएसपुरा थाने में आर्म्स एक्ट और 120-बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें