फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पीड़ितों के लिए 418 करोड़ जारी, सीधे बैंक खाते में जाएगी मुआवजा राशि

Mon, 14 Mar 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला /जम्मू

सार

  • सभी जिला उपायुक्तों को सात दिन में राशि ट्रांसफर करने की हिदायत
  • शासन ने सितंबर 2014 के बाढ़ पीड़ितों के लिए 418.67 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन
2014 में आयी भयानक बाढ़ जम्मू कश्मीर में भारी तबाही मचाई थी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने सितंबर 2014 के बाढ़ पीड़ितों के लिए 418.67 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी कर दी है। प्रधानमंत्री विकास योजना 2015 के तहत बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए मुआवजा राशि सीधे प्रभावितों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। राज्यपाल ने संबंधित जिला उपायुक्तों को सात दिन में यह राशि जमा कराने की हिदायत दी है। 
विज्ञापन


राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पक्के मकान के लिए 2.50 लाख, पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कच्चे मकान के लिए एक लाख, बुरी तरह से क्षतिग्रस्त पक्के मकान के लिए 1.25 लाख व बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कच्चे मकान के लिए 50 हजार, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पक्के मकान के लिए 20 हजार व कच्चे मकान के लिए 10 हजार रुपये मिलेंगे। राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) की 29 फरवरी को हुई बैठक में सहायता राशि देने का फैसला किया गया था। 

श्रीनगर जिले के लिए सबसे अधिक 234.16 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा सांबा जिले के लिए 2.35 करोड़, गांदरबल के लिए 0.81 करोड़, बडगाम के लिए 39.12 करोड़, पुलवामा के लिए 28.87 करोड़, अनंतनाग के लिए 48.94 करोड़, बांदीपोरा के लिए 17.16 करोड़, बारामुला के लिए 17.61 करोड़, राजोरी के लिए 22.63 करोड़, उधमपुर के लिए 6.97 करोड़, रामबन के लिए 7.53 करोड़, किश्तवाड़ के लिए 2.38 करोड़, डोडा के लिए 3.03 करोड़, शोपियां के लिए 7.27 करोड़, कुपवाड़ा के लिए 0.20 करोड़ तथा कुलगाम जिले के लिए 19.08 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें