फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 4169 नए मामले, 67 मरीजों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 4169 नए मामले आए हैं, वहीं 67 मरीजों की जान चली गई। जीमसी जम्मू में 17 मरीजों की मौत समेत संभाग में 41 मरीजों ने दम तोड़ा है। वहीं कश्मीर में 26 मरीजों की मौत हुई है। कश्मीर में 2651 और जम्मू संभाग में 1518 नए संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है। 4042 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अब एक्टिव मामले उछलकर 50554 पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में हुई 41 मौतों में जीएमसी जम्मू में 17, जीएमसी राजोरी में सात, जीएमसी कठुआ में एक, गांधीनगर अस्पताल में एक, जीएमसी डोडा में दो, उधमपुर जिला अस्पताल में दो, कटड़ा स्थित नारायणा अस्पताल में दो, मेंढर सीएचसी में एक, भद्रवाह सीएचसी में एक व सात मरीजों की घर पर ही मौत हुई है। नए संक्रमित मामलों में जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 499, उधमपुर में 180, राजोरी में 158, डोडा में 79, कठुआ में 174, सांबा में 117, किश्तवाड़ में 55, पुंछ में 56, रामबन में 124 और रियासी में 76 नए मामले आए हैं। कश्मीर के श्रीनगर जिले में 674, बारामुला में 333, बडगाम में 393, पुलवामा में 187, कुपवाड़ा में 206, अनंतनाग में 255, बांदीपोरा में 215, गांदरबल में 117, कुलगाम में 206 और शोपियां में 65 नए मामले आए हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा जम्मू-कश्मीर में 260057 पर पहुंच गया है। हालांकि, 206081 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और एक्टिव मामले 50554 हैं। कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा 3422 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें