फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मेले से पाकिस्तान के प्रोडक्ट आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हर साल होने वाले पुलिस मेले से इस साल पाकिस्तान के उत्पादों (प्रोडक्ट) को बाहर कर दिया गया। मेले में इन उत्पादों की काफी मांग रहती थी। पुलिस इस बार भांप गई थी कि वहां के उत्पादों को इस बार खरीदार नहीं मिलेंगे। इसलिए पुलिस महकमे ने इन उत्पादों से दूर रहना ही जरूरी समझा। इस बार मेले में पाकिस्तान का कोई उत्पाद नहीं दिखा। पुंछ जिला पुलिस की तरफ से इन उत्पादों को लाया ही नहीं गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस मेले में हर जिले की पुलिस अपना स्टाल लगाती है। इसमें उस जिले में पैदा होने वाले उत्पादों को लगाया जाता है। क्योंकि पुंछ में चक्कां दा बाग से क्रास एलओसी ट्रेड होता है। इसलिए पुंछ जिला पुलिस की तरफ से पाकिस्तान से आने वाले उत्पादों को अपने स्टाल में शामिल करती थी। इन उत्पादों में पाकिस्तान के राजमा, इलायची, अनारदाना, अखरोट, बादाम, फल और विशेष रूप से पेशावरी जूते (महिलाएं और पुरुष दोनों के) शामिल होते थे। मेले में इनको खरीदने के लिए काफी लोग पहुंचते थे। पुंछ जिला पुलिस के स्टाल लगाने वालों ने बताया कि इस बार बार्डर पर टेंशन चल रही है। ट्रेड सही से नहीं हो रहा है। मेले के लिए हम एक महीना पहले ही अपनी आवश्यकता को बता देते रहे, लेकिन इस बार हमने कोई मांग नहीं बताई थी। वहां का कोई उत्पाद नहीं लाया।

पुलवामा हमले के बाद हालात हुए खराब
पुलवामा हमले के बाद के हालात से पैदा हुए तनाव का भारत और पाकिस्तान दोनों देशों पर असर पड़ा है। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की। उसके बाद युद्ध जैसे हालात बन गए। अब तक बार्डर पर तनाव का माहौल बना हुआ है। इसका असर कहीं न कहीं क्रास एलओसी ट्रेड पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें