फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड एंड सेफ्टी विभाग की डिपो पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने वीरवार को फूड एंड सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर्स (एफसीएस एंड सीए) के विभिन्न डिपो पर छापेमारी कर 136.5 क्विंटल आटा सीज किया। इन डिपो के अलावा गंग्याल स्थित कई फ्लोर मिल्स से आटे के आठ सैंपल भरे हैं, जिन्हें जांच के लिए फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी में भेजा गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त डा. प्रवेश कुमार के नेतृत्व में फूड सेफ्टी टीम ने एफसीएस एंड सीए के जानीपुर और सेंट्रल डिपो विक्रम चौक पर छापेमारी की। डिपो पर मौके पर आटे की जांच की गई। जिसमें शक पाए जाने पर जानीपुर से 1, सेंट्रल डिपो विक्रम चौक से तीन सैंपल लिए गए। इसके बाद विभागीय टीम ने गंग्याल स्थित चार फ्लोर मिल्स पर भी छापे मारे। इन मिल्स से अलग अलग जगहों से चार आटा के सैंपल लिए गए। टीम ने जानीपुर डिपो से 25.5 और विक्रम चौक डिपो से 111 क्विंटल आटा सीज किया। यहां से लिए गए आटे के सैंपलों की जांच पूरी न होने तक उसके प्रयोग पर रोक लगाई गई है। विभागीय टीम की छापेमारी से डिपो में हड़कंप रहा। इस दौरान डिपो के कर्मचारी मौजूद रहे। टीम के सदस्यों ने डिपो के स्टोर स्थल की बारीकी से जांच की। सूत्रों ने बताया कि डिपो के आटा में मिलावट, दुर्गंध आदि की शिकायत मिल रही थी। एहतियात के तौर पर कई क्विंटल आटा को सीज करके उसके प्रयोग पर रोक लगाई गई है। मिलावट के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी। इसमें जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें