अखनूर। कस्बे की मुख्य सड़क को चौड़ा करने के आदेश पर दुकानदार लामबंद होने लगे हैं। रोड चौड़ा करने की हद में आने वाले दुकानदारों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने रोड का आदेश वापस करने की मांग की है।
सनद रहे कि कस्बे के नये पुल वाया बस अड्डा से निर्दोष चौक तक रोड को चौड़ा करने के लिए 20 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। जिस पर रोड को डबल लाइन बनाने के लिए दोनों ओर से 35-35 फूट भूमि का अध्रिग्रहण करना है।
इस पर कई दुकानें और कई मकान आ रहे हैं। कई दुकानदारों की दुकानें रोड में आने पर उनकी रोजी रोटी पर संकट दिखाई दे रहा है। ऐसे में रोड चौड़ा करने के खिलाफ दुकानदार लामबंद होना शुरू हो गए हैं। इसमें बैठक करके विचार विमर्श किया जा रहा है। दुकानदारों ने कहा कि रोड को चौड़ा करने पर कई दुकानें आ जाएंगी। दुकानदारों का कहना है। अगर शीघ्र ही रोड को चौड़ा करने का आदेश वापस नहीं लिया गया। तो आंदोलन का रास्ता चुनना पडे़गा। दुकानदारों का कहना है रोड को चौड़ा करने की बजाय प्रशासन को अन्य विकल्प करना चाहिए ताकि दुकानें और मकान बच सके। प्रशासन को कोई निर्णय लेने से पहले दुकानदारों की भी राय लेनी चाहिए।