फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 किलो भुक्की के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने जखैनी इलाके में पंजाब के ट्रक से 70 किलो भुक्की के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रदीप सिंह निवासी लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार एसएचओ संजीव चिब के नेतृत्व में जखैनी इलाके में नाका लगाया गया था। इस दौरान घाटी से पंजाब की तरफ जा रहे ट्रक (पीबी10एफवी-5364) को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान ट्रक से 70 किलो भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने प्रदीप सिंह निवासी लुधियाना को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें