फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा में कांग्रेस की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व एमएलसी रवींद्र शर्मा ने कहा है कि हाल ही में देश के तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली करारी हार से उसकी उलटी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता ने समझ लिया है कि भाजपा के नेता जुमले मारने में जितना आगे हैं, जमीनी स्तर पर काम करने के मामले में उतने ही पीछे हैं। इतना ही नहीं धर्म के नाम पर जिस तरह से भाजपा ने पूरे देश का माहौल खराब किया उससे अब जनता उकता गई है, जिसका साफ-साफ असर राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में देखने को मिला है।
विज्ञापन

बैठक में ललित कुमार, विकी कुमार, मोहम्मद रफी, विकास चौधरी, रंजित सिंह, अमनपाल सिंह आदि कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस प्रवक्ता व पूर्व एमएलसी रवींद्र शर्मा ने हार पहना कर सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रियासत में भाजपा-पीडीपी की सरकार ने जम्मू संभाग के साथ भेदभाव की नीति अपनाई। आने वाले चुनाव में लोग दोनों पार्टियाें को इसका सबक सिखाएंगे और कांग्रेस की सरकार बनवाएंगे। बैठक में कांग्रेस पार्टी की तरफ से सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया। शर्मा और अन्य कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्टी के मजबूत स्तंभ थे, लेकिन अब भाजपा उनके साथ भी राजनीति कर रही है। इस मौके पर पार्षद विजय बख्शी, सुरेश कुमार भगत, मनप्रीत कौर, अशोक शर्मा, गौरव पराशर, शक्तिपाल सिंह, सरदार ईशर सिंह आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें