बिश्नाह। बिश्नाह के अंतर्गत करेल मन्हासां में शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान होने का अंदेशा है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम पांच बजे के करीब शार्ट सर्किट से करेल मन्हासां गांव के एक घर में आ लग गई। हादसे में लाखों रुपए का सामान राख हो गया। घर के मालिक किरपाल सिंह पुत्र छज्जू सिंह ने बताया कि घर में तीनों भाइयों का सामान रखा था। शाम पांच बजे के करीब शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगने से पूरा सामान राख हो गया। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।