फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा में बैटरी कार, हेलीकाप्टर सेवा रही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मूसलाधार बारिश के चलते शुक्रवार को अर्द्धकुंवारी से भवन का रास्ता बंद आवाजाही व बैटरी कार के लिए बंद कर दिया गया था। हेलीकाप्टर सेवा भी प्रभावित रही। इससे माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही त्रिकुटा की पहाड़ियों सहित भवन पर बारिश और धुंध रहने से अर्द्धकुंवारी से भवन का मार्ग बंद रखा गया था। इस दौरान श्रद्धालु देर तक बारिश का इंतजार करते देखे गए। इस दौरान भवन मार्ग पर बनाए गए शेड यात्रियों के लिए राहत भरे साबित हुए। उधर, पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को 29 हजार के करीब भक्तों ने पंजीकरण करवा कर प्राकृतिक पिण्डियों के समक्ष नमन किया था, जबकि शुक्रवार शाम चार बजे तक 15 हजार के करीब यात्री भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वहीं, शुक्रवार को सुबह से ही कटड़ा व सांझी छत्त के बीच चलने वाली हेलीकाप्टर सेवा प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें