फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर का शव मिला
विज्ञापन

जम्मू।
गंग्याल में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीएमसी के शवगृह में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान देवी दयाल निवासी छत्तरपुर मध्य प्रदेश मौजूदा समय माडल टाउन गंग्याल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतक क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था। सोमवार को कुछ लोगों ने उसे संदिग्ध परिस्थितियों में बेसुध पड़ा देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पंखे से लटका मिला मजदूर
जम्मू। शहर के बख्शी नगर इलाके में एक व्यक्ति फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान संत राम उम्र 40 साल निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। वह इस समय राजपुरा इलाके में रहता था। सोमवार को उसके घर पर कोई नहीं था। दोपहर को जब उसके परिवार के लोग घर पहुंचे तो देखा कि वह फंदे से लटका हुआ था। इसके बाद जब शोर हुआ तो स्थानीय लोग भी पहुंचे। लोगों की मदद से मृतक के बेटे ने उसका शव जीएमसी पहुंचाया। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें