फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद जवान का शव सैन्य सम्मान के साथ महाराष्ट्र भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी गोेलाबारी में मंगलवार को शहीद हुए 4 मराठा लाई रेजिमेंट के जवान सिपाही मुस्तापुरे शुभम सूर्यकांत (20) के शव को सेना के हेलीकाप्टर से उसके घर कोरेनवाड़ी चतोरी, जिला प्रभानी (महाराष्ट्र) भेजा दिया। इस दौरान शहीद को नम आखों और पूरे सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन

सनद रहे कि मंगलवार को कृष्णा घाटी में पाकिस्तानी गोलाबारी में चार मराठा लाई के पांच जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे। इनमें से सिपाही मुस्तापुरे शुभम सूर्यकांत की बाद मौत हो गई थी। शव को मंगलवार देर रात पुंछ नगर स्थित सेना के 425 एंबुलेंस अस्पताल लाया गया था, जहां बुधवार तड़के पोस्टमार्टम के बाद श्रद्धांजलि दी गई। इसमें सेना की 4 मराठालाई के कमांडिंग अधिकारी, कृष्णा घाटी ब्रिगेड के कमांडर, पुंछ ब्रिगेड के कमांडर सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शहीद के शव को पुंछ हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां उसके साथियों ने भारत माता के जयघोष के साथ घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें