फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की मांग पर सुंदरबनी में सभी सरकारी कार्यालय, बैंक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी को जिले का दर्जा देने की मांग पर शनिवार को फिर से पूर्ण बंद रखा गया। इससे पहले पिछले सप्ताह वीरवार से रविवार तक चार दिन बंद के बाद लोगों की परेशांनियों को देखते हुए कुछ दिनों के लिए बंद को स्थगित किया गया था। सरकार की ओर से कुछ नहीं किए जाने के बाद शनिवार को स्थानीय लोगों ने फिर से कालाकोट को बंद कर जिले की मांग के समर्थन में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

सनातन धर्म सभा संघर्ष समिति के प्रधान अश्वनी शर्मा के नेतृृत्व में शुक्रवार देर शाम व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि सुंदरबनी को जब तक सरकार जिला देने की घोषणा नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सनातन धर्मा सभा संघर्ष समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक शनिवार की सुबह सुंदरबनी नगर की सभी दुकानों को बंद रख कर लोग राधाकृृष्ण मंदिर में एकत्र हुए। वहां से प्रदर्शन करते हुए सुंदरबनी के मुख्य बाजारों से होते हुए सभी सरकारी कार्यालयों तथा बैंकों को बंद करवाने के बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने तहसील कार्यालय को बंद करवाया। इसके बाद उन्होंने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर जिले की मांग के समर्थन में धरना देकर प्रदर्शन किया और एसडीएम कार्यालय भी बंद करवा दिया।
लोगों को संबोधित करते हुए सनातन धर्म सभा संघर्ष समिति के प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि सघर्ष समिति की ओर से सरकार को सुंदरबनी में जिला बनाने का निर्णय लेने के लिए कुछ दिन तक आंदोलन को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया था, जिसे सरकार ने समझा कि सुंदरबनी में जिले की मांग को लेकर आंदोलन कमजोर पड़ गया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को तो आंदोलन की शुरुआत हो रही है। सोमवार से सरकार को पता चल जाएगा कि जनता का आंदोलन क्या होता है। उन्होंने कहा कि सुंदरबनी शहीदों की धरती है और अब अगर सरकार ने सही निर्णय नहीं लिया, तो सुंदरबनी की जनता कुर्बानियां देने से भी पीछे नहीं हटने वाली है। उन्होंने कहा कि सोमवार से सुंदरबनी में बहुत बड़ा आंदोलन शुरू होने जा रहा है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों की जनता भी शामिल होगी।
विज्ञापन


आंदोलनकारियों के लिए लगा लंगर
सुंदरबनी। सुंदरबनी में जिले की मांग के लिए शुरू हुए आंदोलन में शामिल होने वाले लोगों को दिन को खाना खिलानं के लिए सनातन धर्म सभा संघर्ष समिति की ओर से लंगर का आयोजन किया गया है। इसमें सभी लोगों को रोजाना दिन का खाना सुंदरबनी के मिनी बस अड्डे पर खिलाया जाएगा। जब तक आंदोलन चलेगा, लंगर भी जारी रहेगा।

शिक्षण संस्थानों को बंद से बाहर रखा
सुंदरबनी। सुंदरबनी में जिले के लिए शुरू किए गए आंदोलन के दौरान सरकारी कार्यालयों और बैंकों को बंद करवा दिया गया, लेकिन शिक्षण संस्थानों को फिलहाल बंद से बाहर रखा गया। इस संबंध में सनातन धर्म सभा संघर्ष समिति के प्रधान अश्वनी शर्मा ने बताया कि इस समय अधिकांश कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं हो रही हैं। इसे देखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों को बंद से बाहर रखा गया है।

नौशेरा में एडीसी बैठाने के बयान पर एलएलसी का विरोध
सुंदरबनी। सुंदरबनी, नौशेरा और कालाकोट में जिले की मांग पर हो रहे आंदोलन के बीच भाजपा के एमएलसी विवोध गुप्ता ने शनिवार को नौशेरा पहुंचकर नौशेरा में एडीसी बैठाने से संबंधित बयान दिया। इसके विरोध में सुंदरबनी में लोगों ने प्रदर्शन किया। जैसे ही उनका सोशल मीडिया पर भाषण वायरल हुआ, सनातन धर्म सभा संघर्ष समिति के नेतृत्व में लोगों ने गुप्ता के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि विवोध गुप्ता ने सुंदरबनी में जिले के लिए चल रहे शांतिपूर्वक आंदोलन को भड़काने का काम किया है। संघर्ष समिति सनातन धर्म सभा के प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि यदि किसी नेता ने राजनीति ही करनी है, तो वह अपने विधानसभा क्षेत्र में जाकर करे। सुंदरबनी, नौशेरा के शांति प्रिय लोगों को चिढ़ाने का प्रयास न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें