फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाई प ुलिस की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में चोरों ने आतंक फैला दिया है। लोगों की नींद उड़ा दी है। लेकिन पुलिस सो रही है। हर रोज चोरियां हो रही हैं। आलम यह है कि एक हफ्ते में चोरों ने 30 से अधिक वारदात को अंजाम दिया है। वाहन, दुकान और घरों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

दो दिन के भीतर ही शहर में एक दर्जन चोरियां हुईं। वीरवार के दिन तो शहर में चोरियों के आठ केस दर्ज हुए। इसमें जगती की चार दुकानें और शहर में गांधी नगर, बख्शी नगर और छन्नी इलाके में चार वाहनों के चोरी होने के केस दर्ज हुए। पुलिस की तरफ से रात की गश्त भी बढ़ाई गई है। बावजूद चोरियां थमने का नाम नहीं ले रहीं। गांधी नगर में चार दिन पहले एसपी की महिला रिश्तेदार के घर चोरी हो गई। इसके अगले दिन जम्मू यूनिवर्सिटी में सरकारी कर्मी के क्वार्टर में चोरी हो गई।
शहर के पॉश इलाके गांधी नगर में लोगों ने पुलिस के समक्ष मांग भी उठाई है कि रात की गश्त बढ़ाई जाए। शहर में कई जगहों पर पुलिस के नाके हैं। रात के समय गलियों में पुलिस की गश्त भी होती है। फिर भी चोरियां होना और एक ही दिन में एक दर्जन चोरियां होना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें