फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला उपायुक्त करेंगे पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। पल्स पोलियो अभियान आज से शुरू हो जाएगा। पहले बूथ स्तर पर और उसके बाद दो दिन घर-घर जाकर इस अभियान को पूरा किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए तैयारियों को अंजाम दे दिया है और सभी कर्मचारियों को अभियान सफल बनाने में तैनात भी कर दिया है। अभियान की शुरुआत जिला उपायुक्त रोहित खजूरिया महात्मा गांधी जच्चा बच्चा अस्पताल में बच्चों को दवा पिलाकर करेंगे।
विज्ञापन

28 जनवरी को पांच साल तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इस बार स्वास्थ्य विभाग ने 95,520 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मोबाइल टीमों से लेकर, ट्रांजिट कैंप और बूथ भी बना दिए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. चित्रा वैष्णवी ने बताया कि पिछली बार 95520 बच्चों को कवर किया जा सका था और इस वर्ष इसे ही टारगेट लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा और लोगों से भी अपील है कि अपने पांच साल तक के बच्चों को पोलिया दवा पिलाने के लिए जरूर आएं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ साल से भारत पोलियो मुक्त है और देश को ऐसा बनाए रखने के लिए लोगों को सहयोग करना ही होगा।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष 95520 बच्चों को कवर करने के लिए विभाग ने 2273 कर्मचारियों की तैनाती के साथ जिला के पांच मेडिकल ब्लॉकों में 562 बूथ स्थापित किए गए हैं। सात मोबाइल टीमों, 12 ट्रांजिट टीमें, 112 सुपरवाइजरी कर्मचारियों को भी तैनात किए हैं। इसके साथ ही शिक्षकों और 684 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग के साथ निगरानी के लिए उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

93 हाई रिस्क क्षेत्रों पर रहेगा फोकस
इस बार विभाग ने 93 हाई रिस्क क्षेत्र बनाए हैं। जिनपर विभाग का फोकस रहेगा। सबसे अधिक हाई रिस्क क्षेत्र परोल ब्लाक हैं और उसके बाद हीरानगर का नंबर आता है। शहर के साथ लगते गोविंदसर और औद्योगिक क्षेत्र भी इसी जोन में हैं और शहर का कृष्णा कालोनी इलाका भी हाई रिस्क जोन है। बसोहली में चिरल हाई रिस्क जोन है। इसके साथ ही जिले में तमाम ऐसे स्थान हैं जहां पर निर्माण कार्य चल रहा है वह हाई रिस्क जोन में हैं।
बसोहली में 107 बूथ पर चलेगा पल्स पोलियो अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बसोहली। 28 जनवरी से 30 जनवरी तक पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत पांच साल तक के बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाई जाएगी। बीएमओ डॉकटर नीरज नागपाल ने बताया कि रविवार को सब डिवीजन के 107 पोलियो बूथ पर टीमें पोलियो ड्राप्स पिलाने का काम करेंगी। सुबह नौ से लेकर दोपहर चार बजे तक बच्चों को पोलियो दवा दी जाएगी। 29 से 30 जनवरी को पल्स पोलियो की टीमें बचे हुए घरों का दौरा कर अभियान को सफल बनाऐगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें