फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में रोज 40000 टेस्ट, पांच फीसदी लोग मिल रहे संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार को नियंत्रण में लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे प्रतिदिन 40 हजार टेस्ट में कुल पांच फीसदी लोग संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं जम्मू और श्रीनगर में इसका आंकड़ा ज्यादा है। यहां दस फीसदी लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव अटल डुल्लू के अनुसार कोरोना संक्रमण की रफ्तार को काबू करने के लिए टेस्टों की संख्या को बढ़ाकर चालीस हजार प्रतिदिन किया गया है। इसमें जम्मू व श्रीनगर जिलों में टेस्ट करवाने वाले करीब दस फीसदी लोग पॉजिटिव आ रहे हैं। जबकि प्रदेश में इसका आंकड़ा पांच से छह फीसदी है। ज्यादा टेस्ट होने से पॉजिटिव लोगों की पहचान होने से भविष्य के लिए कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिलेगी।
बार एसोसिएशन जम्मू के पूर्व अध्यक्ष अभिनव शर्मा पॉजिटिव
बार एसोसिएशन जम्मू के पूर्व अध्यक्ष भाजपा नेता अभिनव शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने स्वयं के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए पिछले दिनों उनके साथ रहे लोगों से जल्द कोरोना टेस्ट करवाने की आग्रह भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें