फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में तनाव के चलते 400 यात्री जम्मू में फंसे

Wed, 21 Oct 2015 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटी में तनाव को देखते हुए मंगलवार को दूसरे दिन भी यात्री वाहन घाटी के लिए रवाना नहीं किए गए। इसके चलते जम्मू से लेकर उधमपुर तक हजारों छोड़े बड़े वाहन सड़क पर खड़े हैं।
विज्ञापन


जम्मू बस स्टैंड में 400 से अधिक यात्री फंसे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को हालात देखने के बाद ही वाहनों को भेजने का फैसला किया जाएगा। मुगल रोड भी बर्फबारी के कारण बंद कर दिए जाने से यात्रियों को फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है।

एसआरटीसी से भी बताया गया कि मंगलवार को भी बस श्रीनगर नहीं गए। जेएंडके टैंकर आनर एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन शर्मा के अनुसार श्रीनगर रूट पर हाईवे पर फंसे लगभग 500 टैंकर गंतव्य को रवाना किए गए। इसके साथ ही जम्मू डिपो से भी टैंकर भरकर भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें