नई प्रशासनिक इकाइयों के गठन की प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार ने मंगलवार को नये सब डिवीजनों में सब डिवीजन मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी। इस संबंध में राजस्व विभाग के आयुक्त सचिव ने आदेश जारी कर कश्मीर प्रशासनिक सेवा के चालीस अफसरों को एसडीएम के पद पर तुरंत हाजिर होने को कहा है।
बाल कृष्ण पनोत्रा को एसडीएम कालाकोट, अब्दुल क्यूम मीर एसडीएम ठाठरी, युद्धवीर सिंह एसडीएम चौकी चौरा, मोहम्मद अफजल को एसडीएम सुरनकोट, प्रदीप सिंह चिब को एसडीएम लिकिर, जिला लेह के पद पर तैनात किया गया है।
रवि चंद ठाकुर को एसडीएम रामसू, फारूक काजी को बनिहाल, सोहन लाल को हीरानगर, सुनेना शर्मा को मढ़, एजाज अहमद बड्डु को चाडुरा, संजीव राणा को पाडर, गुलाम मोहम्मद बट को सुंबल, धीरेंद्र शर्मा को रामनगर, अश्विनी कुमार को थन्नामंडी, गुलाम मैहदी को खैरू, नारायण दत्त दुरबुक को लेह, हितेश गुप्ता को सुंदरबनी, सुखपाल सिंह को कोटरांका में तैनात किया गया है।
इसके अलावा चांद किशोर शर्मा को शक्करचिकतन लेह, नवदीप वजीर को अस्सर, देवेंद्र कुमार को चिनैनी, बशीर अहमद बट को डूरू, शाहनवाज शाह को नूराबाद कुलगाम, सोनु परगाल को विजयपुर, अनिल कुमार को कटड़ा, अमित वरमानी को डुडु, करतान सिंह को छात्रु, हरजीत सिंह को सनकु, अब्दुल क्यूम शेख को गुलमर्ग, रिफत नसीम को श्रीनगर वेस्ट, गुलाम मोहम्मद मीर को कंगन में तैनात किया गया है।
जमीर अहमद रेशू को गूल, काजी इरफान रसूल जरगर को लोलाब, नरेश कुमार को ठुरू धरमाड़ी, गुलाम नबी बट को त्राल, चरणजीत सिंह को घग्वाल, डॉ जुहूर अहमद रैना को कोकरनाग, हामीदा अख्तर को पट्टन, शाहिद महमूद को गंग्याल और समर नायक को बीरवाह में एसडीएम के पद पर तैनात किया गया है।