फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: 40 नए डिग्री कालेजों के लिए जगह को मंजूरी, 20 कालेजों को आने वाले सत्र में खोले जाने की तैयारी

Tue, 15 Jan 2019 12:42 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
University of Jammu - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) की सोमवार को हुई बैठक में रियासत में खुलने वाले 40 नए सरकारी डिग्री कालेजों के लिए जगह को हरी झंडी दे दी गई। इसमें से 20 कालेज आने वाले सत्र में ही चालू हो जाएंगे। इससे करीब 40 हजार छात्रों को स्नातक शिक्षा की सुविधा हो जाएगी। राज्यपाल सत्य पाल मलिक की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में गठित उच्च स्तरीय कमेटी की सिफारिश पर मुहर लग गई। 
विज्ञापन


बीती सात दिसंबर को एसएसी ने राज्य में 40 नए डिग्री कालेज स्थापित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। एसएसी ने उच्च शिक्षा विभाग को कमेटी बनाकर स्थल का चयन कर वित्त विभाग को सूचित कर इस संबंध में अगली बैठक में प्रस्ताव लाने को कहा था। 

इस उच्च स्तरीय समिति ने नामांकन, कैचमेंट, दूरी, छात्रों की बढ़ती संख्या, व्यवहार्यता जैसे मापदंडों के आधार पर सर्वाधिक माकूल स्थलों की सिफारिश सौंपी। इसके मुताबिक सभी डिग्री कालेज 2020-21 तक चालू हो जाएंगे। तब तक पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टाफ  की व्यवस्था कर दी जाएगी।  राज्य में 40 नए कॉलेजों की स्थापना के साथ, छात्रों को अपने दरवाजे पर उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में यहां खुलेंगे कॉलेज

जम्मू संभाग में यहां खुलेंगे कालेज-
जम्मू में कुंजवानी/सैनिक कालोनी, नगरोटा, सिद्दड़ा, मढ़, राजोरी में डुंगी, कोटरंका/पीरी, कठुआ में रामकोट और मडीन, सांबा में विजयपुर, रामगढ़ और परमंडल, उधमपुर में डुडु बसंतगढ़, नीली नाला और चिनैनी, पुंछ में मंडी, किश्तवाड़ में पाडर, रामबन में उखराल और बटोत।

कश्मीर में खुलने वाले कालेज
कश्मीर में बडगाम में चढूरा, पुलवामा में राजपोरा, अवंतीपोरा, झेनपोरा, शोपियां में वाची, कुपवाड़ा में विल्लगम, बारामुला में थिंडिम क्रेरी, दांगीवाचा और बोमई, कुलगाम में फ्रिसल होम शालीबाग,  काजीगुंड, कुपवाड़ा में लंगेट, अनंतनाग में वेरीनाग, छित्ती सिंहपोरा, अलीगाम/ऐशमुकाम, बांदीपोरा में अजस और हाजिन, श्रीनगर में अलूची बाग।

लद्दाख संभाग के कालेज
कारगिल में द्रास और लेह में खल्सी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें