जम्मू कश्मीर में संक्रमित मामलों का आंकड़ा 167 पहुंच गया है। इसमें 80 प्रतिशत से अधिक मामले कश्मीर संभाग से हैं। जम्मू में मिले नए मामलों के साथ सक्रिय मामले बढ़कर 30 पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
1 of 8
जम्मू में कोरोना की जांच करवाते लोग
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। गत दिवस के मुकाबले सोमवार को दोगुनी गति से प्रदेश में 40 नए मामले मिले हैं। इसमें जम्मू संभाग से 21 और 19 कश्मीर संभाग से मामले हैं। जिला जम्मू में सर्वाधिक 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राहत यह है कि चौथी लहर में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई मौत रिपोर्ट नहीं हुई है। संक्रमित मामलों का आंकड़ा 167 पहुंच गया है, जिसमें 80 प्रतिशत से अधिक मामले कश्मीर संभाग से हैं। जम्मू में मिले नए मामलों के साथ सक्रिय मामले बढ़कर 30 पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
2 of 8
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
जिला राजोरी, डोडा, कठुआ व रियासी से एक-एक और पुंछ से तीन नए मामले मिले हैं। पुंछ में मिले नए मामलों में एक यात्री शामिल है। कश्मीर संभाग में श्रीनगर से चार, बारामुला से तीन, बड़गाम और कुपवाड़ा से एक-एक, पुलवामा से दो, अनंतनाग और कुलगाम से चार-चार मामले मिले हैं। प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों में से जम्मू संभाग से 41 और कश्मीर संभाग से 125 पाजिटिव मामले हैं। कुल सक्रिय मामलों में से 26 लोगों को होम सर्विलांस पर रखा गया है।
विज्ञापन
3 of 8
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
अधिकांश पाजिटिव मामलों में पीड़ित होम आइसोलेशन में हैं। चौबीस घंटे में प्रदेश में 1125 कोविड परीक्षण किए गए हैं। हालांकि, गत दिवस दो हजार परीक्षण किए गए थे। कोविड परीक्षण बढ़ाने पर संक्रमण दर में इजाफा होने की आशंका है। चौबीस घंटे में जम्मू संभाग में तीन और कश्मीर संभाग में 18 कोविड पीड़ित रिकवर हुए हैं। पिछली तीन लहरों के दौरान जम्मू कश्मीर में अब तक 4786 लोग कोविड से मारे जा चुके हैं। इसमें सबसे अधिक मौतें दूसरी लहर के दौरान हुई थीं।
4 of 8
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
कोविड से निपटने और बचाव के लिए एम्स/आईसीएमआर कोविड-19 राष्ट्रीय टास्क फोर्स/संयुक्त निगरानी समूह भी काम कर रहा है। इसके लिए जरूरी एडवाइजरी जारी की गई हैं। जिसमें विभिन्न श्रेणी वाले कोविड मरीजों के लिए अलग-अलग से स्वास्थ्य गाइडलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन
5 of 8
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
हेल्पलाइन नंबर
- केंद्रीकृत हेल्थ हेल्पलाइन नंबर-104
- चौबीस घंटे टोल फ्री एंबुलेंस सेवा-108
- गर्भवती व बाल रोगियों के लिए टोल फ्री एंबुलेंस सेवा-102
- राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर-1075
विज्ञापन
6 of 8
जम्मू में कोरोना जांच
- फोटो : निखिल मेहता
घाटी में कोविड मामले बढ़ने पर सीएमओ को जांच दर बढ़ाने के निर्देश
कश्मीर घाटी में कोविड-19 मामलों में उछाल के बीच स्वास्थ्य सेवा निदेशालय कश्मीर (डीएचएसके) ने घाटी के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को कोविड-19 परीक्षण की दर बढ़ाने और सभी स्वास्थ्य संस्थानों में फ्लू क्लीनिक स्थापित करने का निर्देश दिया है। डीएचएसके ने कहा कि कोविड-19 टेस्टिंग दर में कोई वृद्धि नहीं हुई है। इसके अलावा आरटी-पीसीआर के टेस्टिंग के अनुपात में कोई वृद्धि नहीं हुई है, जो कि कुल कोविड़-19 टेस्टिंग के न्यूनतम 80 प्रतिशत का बेंचमार्क होना चाहिए।
विज्ञापन
7 of 8
जम्मू में कोरोना जांच
- फोटो : एएनआई
डीएचएसके ने सभी सीएमओ को कोविड-19 टेस्टिंग की दर, आरटी-पीसीआर टेस्टिंग के अनुपात में वृद्धि करने और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी स्वास्थ्य संस्थानों में फ्लू क्लीनिक की स्थापना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. मुश्ताक राथर ने बताया कि हमने हर हॉस्पिटल में ब्लॉक लेवल पर टेस्टिंग शुरू कर दी। जो कोई टेस्टिंग कराना चाहता है उसकी टेस्टिंग की जा रही है और किसी में अगर लक्षण पाए जाते हैं उसकी भी टेस्टिंग की जा रही है।
डॉ मुश्ताक राथर ने बताया कि 10 अप्रैल को घाटी में एक मॉकड्रिल होगी, जिसमें बुनियादी ढांचे स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। इसके अलावा लोगों को भी सतर्क रहने और कोविड प्रोटाकॉल का पालन करने की जरूरत है। एयरपोर्ट पर कोविड टेस्टिंग की सुविधा है। केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार प्रबंध किए जाएंगे। हर ज़िले में डेडिकेटेड वार्ड अस्पतालों में स्थापित किए गए हैं। ज़रूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल किया जा सकता है। हम हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं।