फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा और पशु तस्करी में चार गिरफ्तार, हेरोइन और चरस बरामद,

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बस स्टैंड और त्रिकुटा नगर पुलिस ने सोमवार को चरस और हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं पशु तस्करी में दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीसी रोड के पास त्रिकुटा कांप्लेक्स के सामने पुलिस ने नाका लगाकर एक राहगीर को रोका। उससे पूछताछ की गई तो वह कोई संतुष्ट जवाब नहीं दे पाया। तलाशी में उसके पास से 50 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी मोहम्मद शरीफ जम्मू के उस्ताद मोहल्ले का रहने वाला है।
विज्ञापन

उधर, त्रिकुटा नगर पुलिस ने नाका लगाकर एक आटो रिक्शा चालक को रोका। तलाशी में उसके पास 165 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी जहांगीर खालिद रियासी का रहने वाला है। दोनों मामलों में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं झज्जर कोटली पुलिस ने मवेशी तस्करों पर कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 8 मवेशियों को छुड़ाया गया। दो वाहनों को जब्त भी किया गया। आरोपियो में मोहम्मद नजीर निवासी आरएस पुरा और मोहम्मद शब्बीर निवासी सुंजवां जम्मू शामिल हैं।
अवैध खनन में शामिल पांच वाहन जब्त
जम्मू। जिला पुलिस ने अवैध खनन में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए पांच वाहनों को जब्त कर लिया। छन्नी, जानीपुर, सिद्दड़ां और मनवाल क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई की। दो वाहनों के नंबर लगे हुए थे, जबकि तीन वाहन बिना नंबर के जब्त किए गए।
विज्ञापन

लाखों की ठगी में हरियाणा के दो काबू
जम्मू। साइबर पुलिस जम्मू ने हरियाणा के रहने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने ऑनलाइन जॉब देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की है। आरोपियों में परवीन उर्फ पिन्नू निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा और अरुण शामिल हैं। 11 अप्रैल 2021 को जम्मू की रहने वाली प्रिया रैना ने पुलिस को शिकायत दी कि उसे ऑनलाइन नौकरी देने के मामले में कुछ अज्ञात लोगों ने ठगा है। नौकरी के नाम पर विभिन्न बैंकों के माध्यम से आरोपियों ने 4.68 लाख रुपये ले लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान की और उनको दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें