फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 किलो 800 ग्राम भुक्की के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। कानाचक थाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानाचक थाने के एएसआई शाम लाल के नेतृत्व में टीम ने सोमवार दोपहर को झिड़ी के पास नाका लगाया था। इस दौरान एक महिंद्रा बोलेरो गाड़ी जेके 02 ए आर 4628 को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उसमें से 2 किलो 800 ग्राम भुक्की बरामद हुई। आरोपी की पहचान कृष्ण लाल निवासी कोट गढ़ी अखनूर के रूप में हुई है। आरोपी मिश्रीवाला से राजपुरा की ओर जा रहा था। थाना प्रभारी विश्व प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें