फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलगाम में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, 4 पुलिसकर्मी घायल

Sun, 12 Jun 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कुलगाम
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में रविवार की शाम आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इसमें चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटना के बाद आतंकियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन


घायल होने वाले पुलिसकर्मियों की शिनाख्त  हेड कांस्टेबल मंजूर अहमद, कांस्टेबल मो. अल्ताफ, मो. याकूब और मंजूर मौलवी के रूप में हुई है। बताते हैं कि काजीगुंड थाने की पुलिस जिप्सी में सवार होकर भूमि संबंधी विवाद को सुलझाने के लिए गई थी। 

वापसी में बोनीगाम के पास आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इसमें घायल पुलिसकर्मियों को पीएचसी काजीगुंड में भर्ती कराया गया। बाद में उन्हें 92 आर्मी बेस हास्पिटल श्रीनगर में शिफ्ट कर दिया गया। एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी महीने अनंतनाग में ताबड़तोड़ हुए थे हमले

- फोटो : ANI
घटना के तत्काल बाद सेना तथा एसओजी ने पूरे इलाके को घेर लिया। पूरे इलाके में सर्च आपरेशन चलाने के साथ ही नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। सुरक्षाबलों पर पिछले नौ दिनों में किया गया यह तीसरा आंतकी हमला है। 

इससे पहले अनंतनाग जिले में इसी महीने की शुरूआत में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ताबड़तोड़ हमले किए थे। बिजबिहाड़ा में बीएसएफ कानवाय पर हमला करने के अगले ही दिन पहलगाम इलाके में पुलिस पार्टी पर भी निशाना साधा गया था। बीएसएफ के तीन जवान शहीद हुए थे जबकि पहलगाम में दो पुलिस वालों की जान गई थी।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें