फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनाब में गिरे टेंपो समेत लापता 8 लोगों में 4 पुलिस कर्मी भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। क्षेत्र के नजदीक निहाड़ इलाके में सोमवार को टेंपो ट्रैवलर के चिनाब में गिरने के बाद लापता आठों यात्रियों की पहचान हो गई है। लापता यात्रियों में चार पुलिस कर्मी शामिल हैं। इन सभी की तलाश के लिए पुलिस, सेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने मंगलवार देर शाम तक अभियान जारी रखा। हालांकि, अभी तक टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन

सोमवार शाम को जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर रामबन कस्बे से एक किलोमीटर पहले निहाड़ स्थान पर एक टेंपो ट्रैवलर बेकाबू होकर चिनाब दरिया में जा गिरा था। वाहन गिरते समय एक व्यक्ति टेंपो से छिटककर बाहर गिर गया था। मंगलवार को हादसे में लापता हुए सभी लोगों की पहचान कर ली गई है।
विज्ञापन

---
हादसे में लापता हुए पुलिस कर्मी
हेड कांस्टेबल मो लतीफ निवासी डुरू अनंतनाग तैनाती छन्नी जम्मू
कांस्टेबल अशहाक हुसैन निवासी चडूरा बडगाम तैनाती रामबन
कांस्टेबल अल्ताफ अहमद निवासी शेरपुरा पट्टन तैनाती रामबन
कांस्टेबल हफीज अहमद निवासी गंदरवान अखनूर जम्मू, तैनाती रामबन
हादसे में लापता नागरिक
वाहन चालक अजय कुमार निवासी पौनी रियासी
कुलजीत सिंह निवासी मुटलाल, उखराल, रामबन
शेषन देवी पत्नी ने सिंह निवासी उखराल, रामबन
अरुण गुप्ता पुत्र जग नरायण निवासी रोहतास, बिहार (आईआरसीओएन श्रीनगर कर्मचारी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें