फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा में चार घायलों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स भेजा गया

Sat, 23 Jul 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
एम्स - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
कश्मीर हिंसा के घायलों में शामिल चार लोगों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स भेजा गया है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के निर्देश पर पांच लोगों को दिल्ली भेजा जाना था, लेकिन एक घायल ने श्रीनगर में ही उपचार करवाने को तरजीह दी।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित एम्स में राजेंद्र प्रसाद इंस्टीट्यूट आफ ऑपथाल्मिक साइंसेज के विशेषज्ञ डाक्टर इन घायलों का इलाज कर रहे हैं। राज्य सरकार ने हिंसा में घायल हुए लोगों को दी जा रही उपचार सेवा का ब्योरा दिया।

पिछले दस दिनों में 2252 घायल अस्पतालों में भर्ती किए गए। उपचार के बाद 2144 घायलों को छुट्टी दे दी, जबकि 104 घायलों का इलाज अब भी चल रहा है। सरकारी अस्पतालों के डाक्टरों ने 359 सर्जरी की है।
विज्ञापन


इनमें से 197 नागरिकों को आंखों के जख्म हुए थे। 160 के आपरेशन किए गए हैं। 32 घायलों को वर्तमान में विभिन्न अस्पतालों में आंखों से संबंधित उपचार दिया जा रहा है।

वहीं एम्स भेजे गए घायलों को तमाम तरह की सुविधाएं देने की व्यवस्था राज्य सरकार द्वारा की गई है। एम्स के निदेशक से मुख्यमंत्री महबूबा ने खुद फोन पर बात कर हरसंभव सुविधा देने को कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें