फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: भारत पाक सीमा के पास चार बड़े धमाकों से सहमें ग्रामीण

Tue, 20 Dec 2016 02:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
सीमावर्ती गांवों के किसान सोमवार की सुबह एक के बाद एक हुए चार धमाकों से सहम उठे। कई लोगों ने छिपने के लिए सुरक्षित जगह खोज ली, उन्हें लगा कि पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि, बाद में पता चला कि सुरक्षा बलों ने पिछले दिनों पाकिस्तान से दागे गए गोलों को निष्क्रिय किया है, तब लोगों की जान में जान आई।सुबह करीब आठ बजे जब सीमा के पास जोर का एक धमाका हुआ तो ग्रामीणों के कान खड़े हो गए। वह दहशत में आ गए और घरों में छिप गए।

काफी देर तक शांति छाई रहने पर ग्रामीण फिर घरों से निकल आए और अरनिया कसबे समेत गांवों में चहलपहल बढ़ गई। सुबह पौने दस बजे फिर दूसरा बड़ा धमाका हुआ तो ग्रामीणों में फैली दहशत में और इजाफा हो गया। स्कूली छात्र-छात्राएं दीवारों की आड़ में छिप गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसएफ ने नष्ट किए पाकिस्तानी मोर्टार

सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
इसके बाद दो और धमाके हुए, लेकिन तब तक ग्रामीणों को वास्तविक स्थिति मालूम हो गई थी कि सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान से दागे गए मोर्टारों को निष्क्रिय किया है।दरअसल, पिछले दिनों पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारी गोलाबारी की थी। भारी हथियारों से मोर्टार दागे थे। इनमें से कई फटे नहीं थे।

समय-समय पर ये गोले ग्रामीणों और सुरक्षा बलों को मिलते रहे हैं, जिन्हें निष्क्रिय किया जाता रहा है। इसी सोमवार को भी बीएसएफ के जवानों ने चार मोर्टार निष्क्रिय किए थे। इन्हीं गोलों के धमाकों की आवाज सीमावर्ती गांवों में गूंज उठी थी और ग्रामीण दहशत में आ गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें