फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: एलओसी पर ड्रग्स तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Jan 2017 12:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ड्रग्स की तस्करी में शामिल - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के एलओसी से सटे कुपवाड़ा जिले में दबिश देते हुए पुलिस ने ड्रग्स तस्करी में संलिप्त आठ लोगों को काबू किया है। इनमें से चार आरोपी एलओसी पार से ड्रग्स लाने वाले नेटवर्क का हिस्सा बताए जा रहे हैं। पिछले लंबे समय से सक्रिय इन आरोपियों के कब्जे से एक किलोग्राम हेराईन के अलावा 1.5 किलोग्राम ब्राउन शूगर और तीन किलोग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि करनाह से पकड़े गए चार आरोपी एलओसी पार से की जाने वाली ड्रग्स की तस्करी में शामिल हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।

उल्लेखनीय है कि एलओसी को ड्रग्स की तस्करी के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। मादक पदार्थ पहले रियासत में लाए जाते हैं और फिर शेष भारत में सप्लाई किए जाते हैं। इससे पूर्व भी कई मर्तबा आरोपियाें को कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग के अलग-अलग इलाकों से काबू किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें