रियासी। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ रोज बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिले में संक्रमण के 39 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही 35 लोेग कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं।
जिले के ब्लॉक रियासी में 13 लोग पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से नौ ट्रैवलर्स हैं। इनमें एक सीआरपीएफ, एक पुलिस, तीन रेलवे और आठ स्थानीय लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पौनी में दो स्थानीय और नौ संपर्क में आए लोगों सहित 11 नए मामले मिले हैं। माहौर में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ब्लॉक कटड़ा में सोमवार को मात्र एक स्थानीय व्यक्ति संक्रमित मिला है, जिससे प्रशासन को कुछ राहत मिली है। जिले में मौजूदा समय में 642 मामले सक्रिय हैं।