घाटी में रविवार को हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं। अनंतनाग तथा सोपोर में दुकानें खोल रहे दुकानदारों पर पथराव किया गया।
39 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कहीं भी कर्फ्यू नहीं रहा। हालांकि, कड़ी पाबंदियां रहीं।
पुलिस के मुताबिक सोपोर के मुख्य चौक तथा अनंतनाग के केपी रोड पर दुकानदार दुकान खोलने की कोशिश कर रहे थे, तभी उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे सुरक्षा बलों ने उन्हें खदेड़ा।
सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने, पथराव तथा रास्ता जाम करने वालों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि माहौल शांतिपूर्ण रहा। एक दो घटनाओं को छोड़कर कहीं से हिंसा की खबर नहीं है।