फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ में 368 रंगरूट शामिल

Thu, 28 Aug 2014 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल रंगरूट केंद्र श्रीनगर में वीरवार को दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कुल 368 रंगरूटों को पास आउट करके बल में कांस्टेबल के तौर पर शामिल किया गया। सीआरपीएफ श्रीनगर सेक्टर के पुलिस महानिरीक्षक केएस भंडारी इस मौके पर मुख्य अतिथि थे। इसके अतिरिक्त रंगरूट केंद्र श्रीनगर के प्रिंसिपल डीआईजी भूपिंद्र सिंह तथा कई दूसरे अधिकारी भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन


90 वें बैच के 368 रंगरूटों को वीरवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में शामिल कर लिया गया। बल के महानिरीक्षक भंडारी ने इस अवसर पर उनको मुबारकबाद दी। उन्होंने इसे खुशी का अवसर बताते हुए उनके परिजनों को भी बधाई दी। उन्होंने रंगरूटों द्वारा पेश परेड की भी सराहना की। रंगरूटों को प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों की भी उन्होंने तारीफ की।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में शामिल किए गए रंगरूटों को अपनी ड्यूटी का निर्वाह पूरी निष्ठा तथा ईमानदारी के साथ करने की भी सलाह दी गई। इससे पूर्व ट्रेनिंग सेंटर के प्रिंसिपल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने श्रीनगर स्थित इस केंद्र में विभिन्न प्रकार के दिए जाने वाली ट्रेनिंग के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें