फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा: 45 दिनों में 3500 करोड़ का नुकसान

Tue, 23 Aug 2016 10:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
घाटी में हिंसा - फोटो : PTI
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के व्यापारियों का पिछले 45 दिनों में करीब 35 सौ करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है। इसमें जम्मू के व्यापारियों का ही कश्मीर के  व्यापारियों को एडवांस में दिया गया एक हजार करोड़ रुपये का नुकसान भी शामिल है। 
विज्ञापन


घाटी के कारण जम्मू कश्मीर के व्यापार को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। कश्मीर में ही करीब दो हजार करोड़ रुपये के उत्पादन का नुकसान हुआ है। जबकि जम्मू के व्यापारियों का फल एवं ड्राई फ्रूट उत्पादकों को दिए गए एक हजार करोड़ रुपये प्रभावित हुए हैं।

पांच सौ करोड़ रुपये का सामान सप्लाई नहीं हो पाया है। चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष राकेश गुप्ता के अनुसार जम्मू के व्यापारी भी कश्मीर के कारण प्रभावित हुए हैं। कश्मीर में कई व्यापारियों व उत्पादकों को एडवांस दिया गया है, ताकि फल, ड्राई फ्रूट आदि की फसल पूरी होते ही उसे सप्लाई किया जाए। सीजन का काम है और सीजनल काम में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पब्लिक सेक्टर में ही दस करोड़ रुपये का उत्पादन प्रभावित

घाटी में कर्फ्यू जारी - फोटो : PTI
उन्होंने आगे बताया कि व्यापारी सामान सप्लाई नहीं कर रहे हैं। जम्मू से भी सामान नहीं जा रहा है। करीब एक हजार करोड़ रुपये का अब तक घाटा हो चुका है। लघु उद्योगों के उत्पादन की सप्लाई भी सौ करोड़ रुपये तक प्रभावित हुई है। 

कुछ व्यापार ऐसा भी है जो विश्वास पर चलता है। बेशक पैसे कश्मीर के व्यापारी के पास हैं, लेकिन उसका रिटर्न हो जाएगा। वहीं, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कश्मीर में ही दो हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

पब्लिक सेक्टर में ही दस करोड़ रुपये का उत्पादन प्रभावित हुआ है। प्राइवेट व अन्य व्यापार के टर्नओवर में दो हजार करोड़ रुपये के करीब नुकसान हुआ है। चैंबर अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने अपील की कि कश्मीर के हालात पर शांतिपूर्वक हल निकाला जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें