फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा पानी का टैंकर, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। मोंगरी मेला में पीएचई विभाग की तरफ से तैनात किया गया टैंकर वीरवार रात को चालक के नियंत्रण खोने पर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे देर रात को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात करीब साठे आठ बजे पानी का टैंकर मोंगरी से कंडोली नाला में पानी भरने के लिए निकला था। पानी भर कर जब टैंकर वापस लौट रहा था तो अचानक चालक के नियंत्रण खोने पर गहरी खाई में जा गिरा। टैंकर के खाई में गिरने पर एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस में रखा और मौके पर ही डाक्टर को बुलाया गया। डाक्टर ने जांच के दौरान चालक संजीव कुमार निवासी प्रेम नाथ को मृत घोषित कर दिया। रमेश सिंह को डाक्टर ने उसी समय जिला अस्पताल ले जाने के निर्देश दे दिए। दोनों मृत लोगों के शव भी एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें