श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ का काफिला
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
सुरक्षाबलों के वाहनों के गुजरने के चलते रविवार को एक बार फिर से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। शहर के जखैनी से चिनैनी के नाशरी टनल तक तड़के चार बजे से शाम पांच बजे आम वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
गौरतलब है कि गृह मंत्रालय ने सुरक्षाबलों के वाहनों को सुरक्षित तरीके से निकालने के लिए रविवार व बुधवार को राजमार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंध लगा कर रखा है।
इस आदेश के अनुसार अभी तक दो बार राजमार्ग पर आम वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया है। इसके कारण आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। रविवार को एक बार से इस आदेश अनुसार आम वाहनों की आवाजाही बंद रहने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेेगा।