सांबा। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर सांबा जिला में दिनभर लोगों में आक्रोश व्याप्त रहा। विभिन्न कस्बों व गावों में लोगों ने विरोध प्रदशर्न कर पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए।
सांबा कस्बा के बाजार पूरी तरह से बंद रहे और सडकों पर उतरे लोगों ने मुख्य चौक पर टायर जला कर विरोध जताया। हाईवे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की। भाजपा जिला प्रधान जगंवीर सिंह, कश्मीर सिंह, बार एसोसिएशन के एडवोकेट विजय गुप्ता, एडवोकेट गणेश शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की संतोष भगत, रेवा साम्वयाल, पूर्व सरपंच लक्की सिंह, पार्षद विनोद सिंह बिन्नी ने आंतकी हमले की निंदा की और पाकिस्तान का झंडा जला कर रोष जताया। घगवाल, जतवाल, राजपुरा में भी लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, जिलेभर के कस्बों के बाजार भी पूरी तरह से बंद रहे।