जम्मू। जेएंडके स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सोमवार को फाइनल मुकाबले एमए स्टेडियम के इंडोर कांपलेक्स में सुबह साढ़े ग्यारह बजे से होंगे। जेएंडके स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से चैंपियनशिप करवाई जा रही है। इसमें रविवार को हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने वर्ग में फाइनल में प्रवेश किया।
रविवार को सीनियर और जूनियर डिवीजन के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। सीनियर डिवीजन में 49 किलो वर्ग में अंकुश ने अमन और महोम्मद आरिफ ने मुकेश कुमार को मात दी। वहीं 52 किलो वर्ग में अशोक शर्मा ने सन्नी और अनंद एस चौहान को पर विजय प्रताप, 56 किलो में रहुल ने विकी सिंह और नवीन ने रोहित चिब को हराया। जबकि 60 किलो वर्ग में जाकिर ने हरीश को, 64 किलो वर्ग में रिंकू ने तसवांग और विनोद ने रहुल को पछाड़ा। 69 किलो में विनय प्रताप ने रिकी और अक्षित ने विकास को 75 किलो में इश्तियाक अली ने अस्सी कयोम और रहुल ने प्रदीप सिंह को और 81 किलो वर्ग में जाहिद बैग ने निखिल को मात दे कर फाइनल में स्थान पक्का किया। वहीं जूनियर डिवीजन में भी 50, 44 और 48 किलो वर्ग में भी खिलाड़ियोें ने अपने मैच जित कर फाइल में जगह बनाई है। ब्यूरो