फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फ्लाईओवर और चौथे पुल का ही करें इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। श्री गुरु नानक देव की जयंती पर बुधवार को चांद नगर स्थित गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकलेगा। इससे जाम की स्थिति न बने, इसलिए कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वह फ्लाईओवर और चौथे पुल का अधिक इस्तेमाल करें। नगर कीर्तन में विभिन्न सिख संगठन भाग लेंगे। नगर कीर्तन के माध्यम से सिख धर्म में दिए अमन शांति का संदेश को दिया जाएगा
विज्ञापन

सुबह 10 से शाम पांच बजे तक इंदिरा चौक से गुम्मट तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ज्यूल चौक से डोगरा चौक का यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसलिए लोग फ्लाईओवर और चौथे पुल का इस्तेमाल करें। नगर कीर्तन चांद नगर से निकलेगा, जिसका रूट चांद नगर से वाया गुम्मट बाजार, डोगरा, चौक, मंदिर मस्जिद प्वाइंट, गांधी नगर और इसके बाद नानक नगर होगा।
पुराने शहर से साउथ की तरफ जाने वाले लोगों से कहा गया है कि वह फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक पुलिस के एसएसपी जोगिंदर सिंह ने कहा कि पुराने शहर से साउथ की तरफ जाने वाले लोगों के लिए फ्लाईओवर सबसे अच्छा रहेगा। ऐसे में वह जाम में नहीं फंसेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें