फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में कैदी की संदिग् ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला जेल में वीरवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में नशे की चीजों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सुबह करीब 7.10 पर बाल कृष्ण निवासी मजालता की अचेत अवस्था में पाया गया। जेल के जवानों ने तुरंत बाल कृष्ण को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया। जानकारी होने पर मृतक परिवार के सदस्य जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले बाल कृष्ण को नशीली वस्तुुुओं की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और 20 अक्तूबर से जिला जेल में न्यायिक हिरासत में था। जेल में अचानक उसकी सेहत खराब हो गई। वहीं परिवार के सदस्यों ने कहा कि बाल कृष्ण ने जेल में अचानक खाना पीना बंद कर दिया था। लेकिन इसके बावजूद जेल प्रशासन ने उसका उपचार नहीं करवाया। खाना न खाने के कारण दिन प्रतिदिन उसकी सेहत खराब होती चली गई और वीरवार को उसकी मौत हो गई। उधर, मामले में पैंथर्स पार्टी के हर्षदेव सिंह ने कहा कि मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें