शोपियां। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर शुक्रवार को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में चलाए गए कासो के दौरान हिंसा भड़क उठी। सुरक्षा बलों को बचाव में हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी। हिंसक झड़पों में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
जिले के टेंगवानी गांव में आतंकियों की सूचना पर जैसे ही तलाशी अभियान शुरू किया गया तो युवक सड़कों पर उतर आए। उन्होंने जवानों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बलों ने हवाई फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल एक युवक को श्रीनगर रेफर कर दिया है। युवकों के घायल होने की खबर फैलते ही इलाके में हिंसा और भड़क उठी। युवाओं ने सेना की गाड़ी को घेरकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। कई घंटों की मशक्कत के बाद हालत थोड़े काबू में हुए।