फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी के आठ युवा इरफान पठान से सीखेंगे क्रिकेट के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। रियासी के आठ युवा खिलाड़ी जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन(जेकेसीए) के जारी राज्य स्तरीय क्रिकेट शिविर का हिस्सा बनेंगे। इस दौरान यह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इरफान पठान से क्रिकेट के गुुर भी सीखेंगे।
विज्ञापन

स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले दिनों हुई जेकेसीए की क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता और उपविजेता रही टीमों को उनके पुरस्कार बांटे गए। प्रतियोगिता का फाइनल नेशनल क्रिकेट क्लब ने रियासी क्रिकेट क्लब को हरा कर जीता था। शनिवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधायक अजय नंदा मुख्य अतिथि थे। इसके अलावा जेकेसीए जम्मू संभाग के इंचार्ज शाम सढोत्रा, जिला रियासी के इंचार्ज भारत शर्मा और नदीम भट्ट के अलावा भाजपा के जिला उपप्रधान एडवोकेट पवन देव सिंह मौजूद रहे।
पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि पूरी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर कुुल आठ खिलाड़ी चयनित हुए हैं, जो जम्मू में आयोजित होने वाले शिविर में हिस्सा लेंगे। इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इरफान पठान उन्हें क्रिकेट की बारीकियों की जानकारी देंगे। आठ खिलाड़ियों का चयन अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 और उसके बाद के आयु वर्ग में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें