फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियाज नायकू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हिजबुल आतंकी रियाज नाइकू का एक नया ऑडियो वायरल हुआ है। उसने सभी आतंकी संगठनों से एकजुट होने की अपील की है। लगभग 28 मिनट के ऑडियो में वो बार-बार इस्लाम का हवाला देते हुए आतंकियों को भारत के खिलाफ भड़का रहा है। उसने आईएसआईएस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकी संगठन करार दिया। इस ऑडियो में कुछ आतंकियों का भी उसने जिक्र किया है। सूत्रों की मानें तो ऑडियो को जब रिकॉड किया गया था तो वहां कई आतंकी मौजूद थे। क्योंकि उसके कुछ देर बाद रियाज की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इस तस्वीर में कुल दस आतंकी मौजूद हैं। जिनमें हाल ही में शोध छात्र से आतंकी बना मन्नान वानी, सद्दाम पाडर, अशरफ खान व अन्य आतंकी है। इस फोटो में हिज्ब और लश्कर दोनों संगठनों के आतंकी शामिल हैं।
विज्ञापन




मीरवाइज काजी यासिर गिरफ्तार
श्रीनगर। उन्नत-ए-इस्लामी के चेयरमैन मीरवाइज काजी यासिर को पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक वो खुदवानी में लोगों की भीड़ को संबोधित करके वापस लौट रहे थे। पुलिस को चकमा देते हुए वो दूसरे रास्ते से खुद वानी पहुंच गए थे। वो कुलगाम में मारे गए पत्थरबाजों के परिवारों से भी मिला था।

अनंतनाग में बच्ची के समर्थन में कैंडल मार्च
श्रीनगर। क ठुआ में नाबालिग के साथ रेप के मामले में इंसाफ दिलाने की मांग के लिए दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में बक्करवाल समुदाय के बच्चों ने कैंडल मार्च निकाला। इस रैली में सैकड़ों की संख्या की बच्चों ने भाग लिया। इसी प्रकार काजीगुंड में भी बच्चों ने रैली निकाल कर उन्होंने बच्ची को इंसाफ के साथ ही दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन




खान्यार में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला
श्रीनगर।
आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए श्रीनगर के खान्यर इलाके में पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की है। आतंकियों की गोलीबारी का सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। हालांकि इस गोलीबारी में किसी भी नुकसान की खबर नहीं आई है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें