फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानीपुर में हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए पुलिस ने जानीपुर में एक घर पर छापेमारी कर युवक को हिरासत में लिया। इस दौरान 1.40 लाख रुपये और 26 ग्राम हेरोइन जब्त कर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने सूचना मिलने पर क्षेत्र के एक युवक को पहले पकड़ा, जो हेरोइन के नशे में था। उससे प्राप्त जानकारी पर पुलिस ने मोहित कुमार के घर पर छापेमारी की। इस दौरान घर में उसकी पत्नी भी मौजूद थी। दोनों ने कार्रवाई का विरोध किया। कार्रवाई के दौरान डीएसपी हेडक्वार्टर, एसएचओ जानीपुर सहित नायब तहसीलदार (ड्यूटी मजिस्ट्रेट) भी मौजूद थे।
पुलिस ने घर की तलाशी लेने के दौरान बिस्तर के नीचे रखे 1.40 लाख रुपये और 26 ग्राम हेरोइन बरामद की। मोहित का सरवाल अस्पताल में मेडिकल कराया गया। सोमवार को दंपति को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। क्षेत्र में नशे का व्यापार कहां हो रहा है। इसके लिए पुलिस ने कुछ युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गौरतलब है कि गांधीनगर पुलिस ने एक सप्ताह मेें दो जगहों से हेरोइन और नकदी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें