फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में कोरोना से 30 लोगों ने जीती जंग, 31 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच मंगलवार को 30 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली। पूर्व से संक्रमित 30 लोगों की सैंपल रिपोर्ट मंगलवार को नेगेटिव पाई गई है। इसके अलावा मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 31 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कठुआ जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों का आंकड़ा 1122 पहुंच गया है। फिलहाल कठुआ जिले में कोरोना के 308 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण कठुआ जिले के 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें अधिकतर लोग पूर्व से किसी न किसी बीमारी से ग्रसित थे, जिन्हें संक्रमित पाए जाने के बाद अस्पतालों में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मौत हुई है।
बिलावर में एसबीआई की शाखा को किया सैनिटाइज
बिलावर। भारतीय स्टेट ऑफ बैंक (एसबीआई) की बिलावर शाखा में सोमवार को एक कर्मी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नगर पालिका ने बैंक शाखा परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र को सैनिटाइज किया। नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी सुभाष चंद्र रैना ने बताया कि बैंक परिसर में सफाई कर्मियों ने स्प्रे का छिड़काव किया है ताकि बैंक परिसर और उसके आसपास के इलाके को संक्रमण मुक्त रखा जा सके। इसके अलावा नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने नाज खेल मैदान के पास इन्डोर स्टेडियम में बनाए गए कोविड-19 केयर सेंटर में भी हाइपोक्लोराइट स्प्रे का छिड़काव किया। उधर, बैंक शाखा में संक्रमित कर्मी के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी कोरोना जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें