फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के बटालिक सेक्टर में हिमस्खलन में दबे 3 जवान शहीद

Fri, 07 Apr 2017 10:34 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
एवलांच में शहीद हुए जवान - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
कश्मीर के बटालिक सेक्टर में हिमस्खलन में दबे 5 जवानों में से 3 जवान शहीद हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बटालिक सेक्टर में हुए हिमस्खलन में बीते रोज सेना के 5 जवान दब गए थे। इस घटना के तुरंत बाद सेना के जवानों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाते हुए 2 जवानों को रेस्क्यू कर लिया गया था। 
विज्ञापन


बीते रोज से ही सेना के जवान अन्य तीन जवानों की तलाश में जुटे थे पर तमाम कोशिशों के बावजूद इन जवानों को बचाया न जा सका। जानकारी के मुताबिक राहत कार्य में जुटे जवानों को इन तीनों जवानों के शव मिल चुके हैं। 

सूत्रों के मुताबिक मृत तीनों जवान बिहार राज्य के रहने वाले हैं जो कि लद्दाख जिले के बटालिक सेक्टर में तैनात थे। गौरतलब है कि इससे पूर्व कश्मीर के जिले बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में भी जनवरी में आए एक बर्फीले तूफान में दबकर सेना के कई जवान शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें