फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत

Mon, 17 Nov 2014 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को किश्तवाड़ के कंदनी में हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर घायल रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को किश्तवाड़ में कंदनी के पास एक तेज रफ्तार वैगनार कार (जेके 02एपी 9605) अनियंत्रित होकर चिनाब की तरफ गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के वक्त कार में पांच लोग सवार थे।

इस हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। खबर लिखे जाने तक उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मरने वालों में केवल किशोर, शादीलाल और सतीश कुमार के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


सभी कंदनी के रहने वाले थे। घायलों में जुगल किशोर, गोपीनाथ भी कंदनी के रहने वाले हैं। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस के साथ ही रेडक्रास की टीम भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें