फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्दल में तीन शव मिले, 38 अभी भी लापता

Sun, 05 Oct 2014 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में आई बाढ़ के दौरान हुई तबाही में सद्दल का एक गांव पूरी तरह जमीन में धंस गया था। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर आई थी। अब यहां खुदाई कर मृतकों के शव निकालने का काम चल रहा है। खुदाई का काम एक बार फिर शुरू होने पर रविवार को तीन महिलाओं के शव मिले। इस तरह अब तक कुल 23 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार 28 लोग भूस्खलन में पहाड़ी के नीचे दबे हैं। रविवार को जेसीबी ने दोबारा क्षेत्र को खोदना शुरू किया। दोपहर बाद तीन और लोगों के क्षत-विक्षत शव बाहर निकाले गए। तीनों महिलाएं हैं। इनमें से एक महिला का आधा शव मिला है। सबसे पहले खुदाई के कार्य में जुटी टीम को ललिता देवी (23) और खखरी देवी (80) का शव बाहर निकाला गया।

दोपहर बाद लगातार खुदाई के बाद पुष्पा देवी (40) के नीचले हिस्से का भाग मिला। कपड़ों के कारण उसकी पहचान की गई। खुदाई में जुटे लोग का अभियान जारी है। हालांकि दो दिन तक काम बंद हो गया था। जिस जगह पर भूस्खलन हुआ था। उस जगह पर पानी जमा हो गया है। लोगों के अनुसार जिस जगह पानी जमा हुआ है। उसी जगह पर पहले पानी निकला और पहाड़ी का हिस्सा बह गया था।
विज्ञापन


जमीन के अंदर से भी पानी निकलने के कारण पहाड़ टूटा और भूस्खलन हुआ। पूरा दिन आसपास क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे और खुदाई का काम देखते रहे। कई बार लोगों के घरों के सामान, बर्तन आदि भी मिल रहे हैं। हालांकि यह भी संभावना जताई जा रही है कि 28 लोगों से अधिक लोग मलबे में दबे होंगे।

क्षेत्र के अभी भी 38 लोग लापता हैं, जिनका कुछ पता नहीं चला है। जब तक उनका पता नहीं चलेगा, लोगों को मुआवजा नहीं मिलेगा। गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस ने दर्ज की है। शव मिलने के बाद मौत का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें