फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करवा रहे थे तीन शिक्षक, निलंबित

Sat, 04 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के उधमपुर की मजालता तहसील स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल मजालता में बोर्ड की परीक्षा में विद्यार्थियों तक नकल पहुंचाने में मदद करने के आरोप में शिक्षा निदेशक जम्मू ने दो लेक्चरर और एक टीचर ग्रेड शिक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। शिक्षा निदेशक जम्मू ने तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक जम्मू सिमरन दीप सिंह से प्राप्त जानकारी के मुताबिक हायर सेकेंडरी स्कूल मजालता में स्थापित सेंटर नंबर 7901 में 26 मार्च को बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। डीसी उधमपुर के दिशा-निर्देश पर तहसीलदार मजालता ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने पाया कि परीक्षा केंद्र के सुपरिंटेंडेंट लेक्चरर ज्ञान चंद, लेक्चरर नवीन शर्मा डिप्टी सुपरिंटेंडेंट और टीचर अंजू बाला की मौजूदगी में बाहर से लोग नकल विद्यार्थियों तक पहुंचा रहे हैं और तैनात किया गया स्टाफ कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विज्ञापन


तहसीलदार ने उसी समय कार्रवाई करते हुए सुपरिंटेंडेंट से स्टेटमेंट लेकर सारा रिकार्ड कब्जे में ले लिया और इसकी रिपोर्ट डीसी उधमपुर यशा मुद्गल को दी थी। डीसी ने कमिश्नर सेक्रेटरी को इसकी जानकारी दी थी, वहीं डीसी से निर्देश मिलने पर एसएसपी उधमपुर ने तीनों के खिलाफ पुलिस स्टेशन मजालता में एफआईआर नंबर 21/2015 अंडर सेक्शन 5,1 (डी) दर्ज की थी।

वहीं अब शिक्षा विभाग ने इन पर कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित कर दिया है। शिक्षा निदेशक जम्मू सिमरन दीप सिंह ने कहा कि इस तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इन तीनों के खिलाफ विभाग की तरफ से जांच करवाने के भी आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें