फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LOC पर लैंड माइन विस्फोट, तीन लोगों की मौत

Sat, 04 Apr 2015 03:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू संभाग के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में आज सुबह तड़के एक विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर भी आ रही है। यह घटना नौशेरा के भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल के 54 के झनगढ़ सेक्टर में सरयम गांव के पास हुई है। यह भारतीय सुरक्षा एजेंसी के लिए एक गंभीर मामला भी है।
विज्ञापन


सीमा पर मौजूद एक खेत में किसान काम कर रहे थे तभी खेत में दबाई गई एंटी टेंक माइन पर किसान का पांव पड़ गया। पांव माइन पर पड़ते ही जोरदार धमाके के साथ खेत में काम कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि खेत में काफी गहरा गड्ढा हो गया।

धमाके से एक बार को सीमा पर सभी बौखला गए। लगा जैसे पाकिस्तान की तरफ से हमला हुआ है। लेकिन कुछ पलों के बाद पता चला कि धमाका खेत में हुआ है। इसके बाद आसपास के लोग खेत में पहुंचे। हादसे में घायल एक व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद खेत में दबाई गई अन्य माइंस को निषक्रिय कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि खेल में एम-16 एंटी टेंक माइन दबाई गई थी जिससे हादसा हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें