फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपी फंड स्टेटमेंट पर शिक्षा विभाग सख्त

Sat, 04 Apr 2015 02:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में कार्यरत 80 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को अब जनरल प्रोविडेंट (जीपी) फंड का स्टेटमेंट हासिल करने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। शिक्षा निदेशक जम्मू ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि 30 मई तक हर हाल में कर्मचारियों को जीपी फंड की स्टेटमेंट मिलना चाहिए।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को जीपी स्टेटमेंट निकलवाने के लिए ड्राइंग एंड डिसवर्सिगिं आफिसर्स (डीडीओस) के कार्यालयों में चक्कर लगाने पड़ते हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए शिक्षा निदेशक जम्मू सिमरण दीप सिंह ने कहा कि स्टेटमेंट में जीपी फंड की सभी तरह की जानकारी होनी चाहिए। ये आदेश डाइट के प्रिंसिपल्स, जेडईओ व हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल व अन्य डीडीओस को दिए गए हैं।

अब हर वर्ष 30 मई तक सभी कर्मचारियों को जीपी स्टेटमेंट मिल जाया करेगा। सिमरन दीप ने कहा कि जीपी फंड स्टेटमेंट जारी करने में पारदर्शिता लाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। 30 मई तक जो डीडीओस कर्मचारियों को जीपी फंड की स्टेटमेंट जारी नहीं करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें