फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर फायरिंग के घायलों की हालत में सुधार

Fri, 30 Jan 2015 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया और आरएस पुरा के रिहायशी इलाकों में गोलाबारी में घायल हुए तीनों घायलों की सेहत में सुधार बताया जा रहा है। वीरवार देर रात तक उन्हें आपरेशन थियेटर और रिकवरी वार्ड में रखा गया था, लेकिन शुक्रवार को उनकी सेहत में सुधार होने पर उन्हें वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अरनिया के मेन बाजार में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में अरनिया निवासी दर्शन लाल, पोली देवी और विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दर्शन लाल के दोनों हाथों, टांगों तथा छाती पर घाव हुए थे, जबकि पोली देवी के गले में गंभीर घाव हुआ था।

दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आपरेशन थियेटर और रिकवरी वार्ड में रखा गया था। शुक्रवार तक उनकी सेहत में सुधार होने लगा। तीसरे घायल विवेक के पांव जख्मी हुए हैं। उन्हें भी वार्ड में रखा गया है। फिलहाल उनका जीएमसी में इलाज जारी है। देखने आने वाले रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें