फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू संभाग के पांच जिलों में 2जी मोबाइल इंटरनेट बहाल, सात दिनों तक रहेगा प्रभावी

Wed, 15 Jan 2020 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Plot Projects
विज्ञापन

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में लगभग पांच महीने बाद जम्मू संभाग के पांच जिलों में 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई है। यह सुविधा केवल पोस्टपेड मोबाइल पर ही उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही होटल, अस्पताल तथा ट्रेवल से जुड़े प्रतिष्ठानों में ब्राड बैंड सेवा भी शुरू कर दी गई है। यह सुविधा जम्मू, उधमपुर, कठुआ, सांबा तथा रियासी जिलों में उपलब्ध होंगी। यह आदेश 15 जनवरी से सात दिनों के लिए प्रभावी होगा।

मंगलवार को गृह विभाग की ओर से इस आशय का आदेश जारी किया गया। अपने तीन पृष्ठ के आदेश में गृह विभाग ने कहा कि कश्मीर संभाग में अतिरिक्त 400 इंटरनेट कियोस्क स्थापित किए जाएंगे। इंटरनेट सेवा प्रदाता आवश्यक सेवाओं वाले सभी संस्थानों, अस्पतालों, बैंकों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों में ब्रॉडबैंड सुविधा (मैक बाइंडिंग के साथ) प्रदान करेंगे। 
विज्ञापन


पर्यटन की सुविधा के लिएए ब्रॉडबैंड इंटरनेट होटलों और यात्रा प्रतिष्ठानों को प्रदान किया जाएगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि जम्मू क्षेत्र में ई-बैंकिंग सहित सुरक्षित वेबसाइट देखने के लिए पोस्टपेड मोबाइलों पर 2जी मोबाइल कनेक्टिविटी की अनुमति दी जाएगी। 

आदेश में कहा गया है कि अन्य जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा प्रतिबंधित रहेगी। मैक बाइंडिंग उपभोक्ता को बाध्य करता है कि वह विशेष आईपी एड्रेस का इस्तेमाल करे। 

सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेट पाबंदी की समीक्षा को कहा था
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था तथा वर्तमान स्थिति की समीक्षा करने के बाद जम्मू संभाग में मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू करने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि सात दिनों बाद समीक्षा कर सेवा बहाली की अवधि बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें